अमेजन एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. अब 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. करण पटेल ने अचानक शो को बीच में ही छोड़ दिया है. वहीं, तेज प्रताप यादव यानी तेजू भैया भी शो से बाहर हो गए हैं.

Continues below advertisement

करण पटेल ने छोड़ा 'राइज एंड फॉल 2'

करण पटेल 'राइज एंड फॉल 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे थे. शो में उनका गेम दर्शकों को पसंद आ रहा था और उन्हें मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा था. करण पेंटहाउस में रहकर गेम खेल रहे थे और लगातार एक्टिव नजर आ रहे थे. ऐसे में उनका अचानक शो छोड़ना फैंस के लिए हैरान करने वाला है.

Continues below advertisement

करण के शो से बाहर होने के बाद हर कोई जानना चाहता था कि आखिर उन्होंने शो बीच में ही क्यों छोड़ दिया. सामने आई जानकारी के मुताबिक, करण पटेल की तबीयत खराब हो गई थी. इसी वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

तेज प्रताप यादव हुए शो से बाहर

वहीं, तेज प्रताप यादव यानी तेजू भैया भी 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हो गए हैं. वो शो से एविक्ट हो गए हैं. शो में तेजू भैया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा था. पेंटहाउस में रहते हुए वो बेहतरीन गेम खेल रहे थे और अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे थे.

ऐसे में तेज प्रताप का अचानक शो से बाहर होना फैंस के लिए हैरान करने वाला है. उनके एविक्शन के बाद 'राइज एंड फॉल 2' के गेम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि उनके बाहर होने के बाद पेंटहाउस के गेम पर क्या असर पड़ता है.

शो में लगातार हो रहे बदलाव

'राइज एंड फॉल 2' में शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. शो में पेंटहाउस और बेसमेंट हाउस के बीच गेम को लेकर लगातार नए ट्विस्ट आते रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच पावर गेम, स्ट्रैटेजी और टास्क शो को लगातार दिलचस्प बनाए हुए हैं.