ओटीटी पर इन दिनों कई टीवी शोज और फिल्में राज कर रही हैं, वहीं आज हम आपको ओटीटी पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 शोज और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें दोनों कैटेगरी की कंटेंट शामिल है. ओरमैक्स  मीडिया ने हाल ही में ओटीटी पर ट्रेंड हो रहे शोज और फिल्म की 23 मार्च से 29 मार्च के बीच की रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें दर्शकों की पसंद साफ नजर आ रही है.

Continues below advertisement

इस लिस्ट में एकता कपूर के शो 'नागिन 7' ने नंबर 2 पर जगह बनाई है और व्यूज के मामले में बाकी शोज और फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इस टॉप 10 लिस्ट में और कौन-कौन शामिल है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)इस लिस्ट में सबसे आगे है ipl. 28 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और इसे 105.8 मिलियन व्यूज मिले है.

Continues below advertisement

नागिन 7 एकता कपूर के शो 'नागिन 7' को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे है. ये शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है इसे 4.0 मिलियन व्यूज मिले है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मातीसरे नंबर पर है सोनी टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', जो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लीव पर अवेलेबल है. इसे 3.9 मिलियन व्यूज मिले है.

चिरैयालिस्ट में चौथे नंबर पर है हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'चिरैया'. ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये  3.8 मिलियन व्यूज के साथ ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. 

बॉर्डर 2सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' कुछ ही दिन पहले ओटीटी पर रिलीज़ हुई है. ये फिल्म 3.7 मिलियन के साथ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.

इसके अलावा रिएलिटी शो 'द 50' लिस्ट में छठे नंबर पर है. इस शो को 3.6 मिलियन व्यूज मिले हैं. लिस्ट में सातवें नंबर पर है स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा'. इस शो को 3.4 मिलियन व्यूज मिले हैं. ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है. दंगल टीवी शो 'पति ब्रह्मचारी' लिस्ट में आठवें नंबर ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो को 3.2 मिलियन व्यूज मिले हैं. 'लाफ्टर शेफ' ओटीटी पर नौंवे नंबर पर है. इसे 3.0 मिलियन व्यूज मिले है. ये शो जियो हॉटस्टर ओर अवेलेब है. लिस्ट में आख़िरी नंबर पर है जियो हॉटस्टर की सीरीज डेयरडेविल: बॉर्न अगेन 2 इसे 3.0 मिलियन व्यूज मिल है.