हॉलीवुड में कई बेहतरीन हॉरर फिल्में बन चुकी है, ऐसे में अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म के हर एक सीन में सस्पेंस और डर छुपा है, जो आपकी धड़कनों को तेज कर देगा. इस फिल्म का नाम है 'इविल डेड', जो ओटीटी पर अवेलेबल है. आइए जानते हैं इसे आप कहां देख सकते हैं.

Continues below advertisement

फिल्म की कहानीअमेरिकन फिल्म 'इविल डेड' 1981 की क्लासिक फिल्म 'द इविल डेड' का रीमेक और उसी फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है. ये साल 2013 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी पांच दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सुनसान केबिन में अपनी दोस्त मिया की नशे की लत छुड़ाने में मदद करने के लिए रुकते हैं.

वहां उन्हें एक पुरानी किताब, 'बुक ऑफ द डेड' मिलती है. जब वे इसे अनजाने में पढ़ लेते हैं, तो पास के जंगल में सो रहे राक्षस जाग जाते हैं और एक-एक करके सबको अपना शिकार बनाने लगते हैं. ये फिल्म खून-खराबे और भयानक सीन्स के लिए जानी जाती है.

Continues below advertisement

फिल्म की कास्टहॉरर फिल्म 'इविल डेड' को फेडे अल्वारेज़ ने डायरेक्ट किया है. मुख्य भूमिकाओं में जेन लेवी (मिया), शिलोह फर्नांडीज, जेसिका लुकास और लू टेलर पुच्ची जैसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म में शानदार एक्टिंग की है.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

  • बता दें, फिल्म 'इविल डेड' का बजट लगभग 17 मिलियन डॉलर (1.7 करोड़ डॉलर) था.
  • यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, जिसने दुनिया भर में 97.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की. 

ओटीटी पर देखें यहां1 घंटे 31 मिनट कि इस हॉरर फिल्म को आप जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है. इविल डेड  कि imdb रेटिंग 6.5 है. अगर आप कुछ नया और डरावना देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.