ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. फैंस के पास अपने फेवरेट जॉनर का कंटेंट देखने के लिए कई ऑप्शन होते हैं. 11 मार्च को 3 फिल्में-सीरीज आ रही हैं. एक फिल्म नाना पाटेकर की है, जिसे लेकर फैंस बेसब्र हैं. इसके ट्रेलर को बहुत सराहा गया है. वहीं एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज भी रिलीज हो रही है. 

Continues below advertisement

संकल्प (हिंदी)

संकल्प की बात करें तो ये 11 मार्च को रिलीज हो रही है. इस सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर में नाना पाटेकर पावरफुल रोल में हैं. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे प्रकाश झा ने बनाया है. इससे नाना पाटेकर अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद किया. इसमें संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सेत और क्रांति प्रकाश झा अहम रोल में हैं.

Continues below advertisement

जूटोपिया 2जूटोपिया 2 की बात करें तो ये एक फैमिली कॉमेडी  फिल्म है. ये एनिमेटेड फिल्म है. इसे वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है. जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है. इसमें गिनिफर गुडविन, जेसन बेटमैन, शकीरा, इदरीस एल्बा, एलन ट्यूडिक, नेट टॉरेंस, डॉन लेक, बोनी हंट और जेनी स्लेट ने पहली फिल्म से अपने रोल्स को रिपीट किया है. इसका पहला पार्ट 2016 में आया था. अब आप 11 मार्च को ओटीटी पर इसे एंजॉय कर सकते हैं.

इसे आप डिज्नी प्लस पर 11 मार्च को और हॉटस्टार पर 13 मार्च को देख पाएंगे. इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी डब किया गया है.

Scarpetta S1ये थ्रिलर सीरीज है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं. ये मशहूर राइटर Patricia Cornwell की बेस्ट-सेलिंग Kay Scarpetta नॉवेल सीरीज पर बेस्ड है. इसकी कहानी 2 टाइमलाइन में चलेगी. इसमें निकोल किडमैन, जेमी ली कर्टिस, साइमन बेकर, बॉबी कैनवले, एरियाना डेबोस जैसे स्टार्स हैं. 11 मार्च को आ रही इस सीरीज को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं.