2026 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनकर दुनिया भर में छा जाने के कुछ महीनों बाद, 'ऑब्सेशन' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.  इससे दर्शकों को अपने घर बैठे-बैठे निक्की और बेयर की गहरी और पजेसिव कहानी को फिर से एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा. चलिए यहां जानते हैं कि 'ऑब्सेशन' ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

Continues below advertisement

'ऑब्सेशन' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी?करी बार्कर द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' को देखने के लिए दर्शकों को अब और ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. दुनिया भर में 4,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करने वाली यह फिल्म इस अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, "इंतज़ार खत्म हुआ. इस हैलोवीन, एक इच्छा सब कुछ बदल देगी. 'ऑब्सेशन' का ओरिजिनल, अनकट वर्जन 30 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा. ये अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में अवेलेबल होगी."

बता दें कि ये फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार  के 'द पीकॉक हब'  पर प्रीमियर होगी. इस डिजिटल रिलीज में अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में फिल्म का ओरिजिनल, अनकट वर्ज़न शामिल होगा.

Continues below advertisement

 

'ऑब्सेशन' की कहानी क्या है?जियोहॉटस्टार पर पूरी तरह से स्ट्रीम होने से पहले, 'ऑब्सेशन' को अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर अवेलेबल कराया गया था. इसकी कहानी 'बेयर' नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दोस्त 'निक्की' को बहुत पसंद करता है, लेकिन उससे अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचाता हैय एक दिन, एक दुकान पर उसे इच्छा पूरी करने वाली एक रहस्यमयी छड़ी मिलती है, जिसे वह खरीद लेता हैय अपनी कार में बैठकर वह उस छड़ी को तोड़ देता है और कामना करता है कि निक्की उससे प्यार करने लगे और पूरी तरह से उसकी दीवानी हो जाए. हालांकि, उसकी इस विश के बहुत भयानक नतीजे निकलते हैं. आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

'ऑब्सेशन' बॉक्स ऑफिस रिपोर्टबॉक्स ऑफिस पर 'ऑब्सेशन' के प्रदर्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 522 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो भारतीय रुपयों में लगभग 4,795 करोड़ रुपये के बराबर है. भारत में, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 99.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.