2026 में रिलीज हुई हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. भारत में भी इस अंग्रेजी हॉरर फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला. वहीं, थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

Continues below advertisement

फिल्म की कहानी प्यार, जुनून और खौफ के इर्द-गिर्द घूमती है. अगर आपको डरावनी फिल्में देखना पसंद है, तो ये आपके लिए बेहतरी ऑप्शन हो सकती है.

हिंदी में ओटीटी पर कब और कहां देखें 'ऑब्सेशन'?फिल्म 'ऑब्सेशन' 30 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसे प्लेटफॉर्म के 'पीकॉक हब' के जरिए देखा जा सकेगा. दर्शक इस फिल्म को अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में देख पाएंगे. इस बार फिल्म अपने ओरिजिनल अनकट वर्जन में रिलीज हो रही है.

Continues below advertisement

बता दें, भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर किराए पर देखने के लिए भी उपलब्ध थी. अब जियो हॉटस्टार पर दर्शक इसे एक बार फिर देख सकेंगे. 'ऑब्सेशन' को IMDB पर 7.8 की रेटिंग मिली है. 

फिल्म 'ऑब्सेशन' की कहानी 'ऑब्सेशन' एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जो अमेरिका में 15 मई और भारत में 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. करी बार्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी निक्की और बेयर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक खतरनाक मोड़ ले लेती है.

दरअसल, बेयर एक शापित चीज 'वन विश विलो' का इस्तेमाल करके निक्की को उससे प्यार करने के लिए मजबूर कर देता है. लेकिन उसकी यह ख्वाहिश धीरे-धीरे डरावने रूप में बदल जाती है और निक्की अपने रास्ते में आने वाले लोगों के लिए खतरनाक बन जाती है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शनसैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 3,851.14 करोड़ रुपये की कमाई की और 65,360 शो में दिखाई गई. इसमें भारत में 100.96 करोड़ रुपये और विदेशों में 1,505 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.