एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए नवंबर का महीना बेहद शानदार होने वाला है. इस महीने में ओटीटी पर कई साउथ फिल्म रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' है. वहीं दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' भी है. आइए जानते हैं फिल्मों को कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.

Continues below advertisement

'राणाबाली'ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया. फिल्म ने दुनियाभर में 80 करोड़ के आसपास कमाई कर ली. फिल्म अब ओटीटी पर धमाल करने के लिए तैयार है. फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में अर्नोल्ड वोस्लू, ईश्वरी राव, लाल, विनोद सागर, मधु नंदन और किशोर कुमार पोलिमेरा अहम रोल में हैं. फिल्म का म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है. 

Continues below advertisement

इस फिल्म में रश्मिका और विजय तीसरी बार साथ दिखे हैं. इससे पहले दोनों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए थे. 

पर्सनल लाइफ में रश्मिका और विजय ने फरवरी 2026 में शादी की.

'आई एम गेम'फिल्म में दुलकर सलमान लीड रोल में हैं. फिल्म 3 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म 6 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म को आप मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं.

फिल्म में दुलकर सलमान Dan John के रोल में होंगे.

'मीसाया मुरुक्कू 2'ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म को Hiphop Tamizha Adhi ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को आप सोनी लिव पर देख पाएंगे. फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को आप ओरिजनल तमिल वर्जन के साथ तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में देख पाएंगे. 

फिल्म में हिपहॉप तमिझा आदि, केतिका शर्मा, चैत्रा जे. आचार, राम्या रंगनाथन, योगी बाबू और करुणास जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

बता दें कि रजनीकांत की 'जेलर 2' और 'दायरा' को लेकर खबरें हैं कि दोनों फिल्मों नवंबर में ही ओटीटी पर रिलीज होंगी. 'जेलर 2' 12 नवंबर को अमेजन प्राइम पर और 'दायरा' 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि, ऑफिशियली दोनों फिल्मों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.