OTT Release This Weekend: हर हफ्ते ओटीटी पर नई फिल्में और नई सीरीज आती हैं. ऐसे में आने वाले वीकेंड दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और शोज दस्तक देने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. तो आइए जानते हैं इस वीक कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौनकौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं...
जाने जानकरीना कपूर खान की मचअवेटेडे फिल्म 'जाने जान' आज उनके बर्थडे के खास मौके पर रिलीज हुई है. इस फिल्म के जरिए बेबो ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है. फिल्म में करीना के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी लीड रोल में हैं. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
सेक्स एजुकेशन सीजन 4नेटफ्लिक्स का सबसे पॉपुलर शो सेक्स एजुकेशन सीजन अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ गया है. इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
कैसेंड्रो (Cassandro)यह एक अमेरिकन बॉयोलोजिकल ड्रामा फिल्म है, जो गे रेस्लर साउल अरमेन Saúl Armendáriz के जीवन पर आधारित है. 22 सितंबर से यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने लगेगी.
लव अगेनइस फिल्म में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और सैम ह्यूगन लीड रोल में हैं. वहीं फिल्में प्रियंका के पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, जो 20 सितंबर को रिलीज हुई है.
स्पाई किड्स आर्मगेडनयह फिल्म 22 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
स्टील अप यह फिल्म भी 22 सितंबर से ऐपल टीवी पर स्ट्रीम होगी.
द कॉन्टिनेंटल: फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विकयह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के जबरा फैन हुए बीजेपी सांसद Gautam Gambhir, फोटो शेयर कर लिखा- आपसे बहुत कुछ सीखना है!
