एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' अब सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी पर  रिलीज होने वाली है. ये फैंटेसी एक्शन फिल्म 3 सितंबर 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म में दुलकर सलमान डैन जॉन नाम के एक अमीर शख्स का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी पैसों और रोमांच की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है.

Continues below advertisement

जो दर्शक फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे वो अब इसे ओटीटी पर देख सकेंगे.

'आई एम गेम' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामनेदुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' 6 नवंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. खास बात ये है कि दर्शक इस फिल्म को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में देख सकेंगे.

Continues below advertisement

जियोहॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की डिजिटल रिलीज का ऐलान किया है.

क्या है फिल्म की कहानी?फिल्म 'आई एम गेम' का निर्देशन नाहस हिदायत ने किया है. इसकी कहानी डैन जॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार दुलकर सलमान ने निभाया है, जिसे आईपीएल और सीपीएल जैसे बड़े स्पोर्ट्स मैचों में सट्टेबाजी करने और उनके एल्गोरिदम को क्रैक करने का जबरदस्त जूनून होता है. वो खेल के नतीजों का सटीक अनुमान लगाने में माहिर होता है और इसी लत के चलते वो सट्टेबाजी की दुनिया के एक बड़े चक्रव्यूह में फंस जाता है.

लेकिन कहानी में असली रोमांच तब आता है जब एक हादसे के बाद उसके साथ कुछ अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं.

'आई एम गेम' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनदुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' ने सैकनिल्क के मुताबिक, दुनियाभर में 47.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसमें भारत से फिल्म की कमाई 29.74 करोड़ रुपये रही, जबकि विदेशों में इसने 18.20 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 25.54 करोड़ रुपये है.