फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स', इस फ्रैंचाइज़ी की छठी फ़िल्म है, जो मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनलरेकनिंग के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन हिट साबित हुई. नए कलाकारों के साथ इस रीबूट ने नई पीढ़ी के दर्शकों का दिल जीत लिया अब, 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' इंडिया में ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है.

जैक लिपोव्सकी के निर्देशन में बनी 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी. अब फिल्म अक्टूबर के महीने में ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. ओटीटी पर भी कई भाषाओं में देखी जा सकेगी.

''फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स'' अब जियो हॉटस्टार  परजियोहॉटस्टारके ऑफिशियलX (Twitter) हैंडल ने फैंस की पसंदीदा फिल्म सीरीज के नए पार्ट की टीवी/ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया है. ये फिल्म अब 16 अक्टूबर से इंडिया में जियोहॉटस्टारपर देखी जा सकेगी. इंग्लिश के अलावा अब ये फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में भी अवेलेबल होगी. बता दें कि ये फिल्म पहले से ही अमेजन प्राइम वीडियोऔर एप्पल टीवीपर किराए पर उपलब्ध है.

'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' बॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' ने दुनिया भर में 272 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो इस फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी कमाई है. इंडिया में इसने शुरुआत में 4.5 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की और कुल 76 करोड़ रुपये पार कर लिए, जबकि इसे मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनलरेकनिंग और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली.

नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 130.64 मिलियन डॉलर कमाए और वहां की अब तक की 20 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्मों में शामिल हो गई. 50 मिलियन डॉलर के प्रोडक्शनबजट के साथ, इसकी कमाई वाकई शानदार रही. रॉटेन टोमाटोज पर 92% रेटिंग के साथ, ब्लडलाइन्स इस फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बन गई है.

'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' के कलाकार'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' के कलाकारों की बात करें तो कैटलिनसांताजुआना, टीओब्रायोनस, रिचर्डहार्मन, ओवेनपैट्रिकजॉयनर, र्याकिलस्टेड, ब्रेकबेसिंगरऔरअन्नालोर जैसे कलाकारमुख्य भूमिका में नजरआए हैं.