अजय देवगन की 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत चुकी है और इसी के साथ इसने छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. वहीं फैंस अब इसकी ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानते हैं 'दृश्यम 3' को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं.
'दृश्यम 3' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? थिएटर में 'दृश्यम 3' की शुरुआत में बताया गया था की नेटफ्लिक्स इसका ऑफिशियल स्ट्रीमिंग ओटीटी पार्टनर है. यानी ये क्राइम थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. अजय देवगन स्टारर यह फ़िल्म इस स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कब आएगी, इस बारे में बात करें तो आम तौर पर थिएटर में रिलीज़ हुई फिल्म ओटीटी पर छह से आठ हफ्ते बाद आती है. इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' 13 नवंबर से 27 नवंबर के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी.
हालांकि, न तो फिल्म मेकर्स और न ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की OTT रिलीज की तारीख की ऑफिशियल कंफर्मेशन की है.
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट'दृश्यम 3' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई की और दूसरे वीकेंड पर भी इसने कमाल कर दिया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को इस क्राइम थ्रिलर ने 14 हजार 872 शो से 22.50 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 309.00 करोड़ हो गया जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 370.80 करोड़ हुई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन 6.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन 109.00 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइज इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 479.80 करोड़ हुआ है.
'दृश्यम 3' की क्या है कहानी? 'दृश्यम 3' में विजय सलगांवकर को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है. मीरा देशमुख (तबू) अपने बेटे के गायब होने के मामले को सुलझाने और विजय का पर्दाफाश करने की आखिरी कोशिश करती हैं. वह क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर काम करती हैं, जो यह केस घमंडी और कॉन्फिडेंट एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) को सौंपता है. राजवीर नए सबूतों के साथ आता है, जो सलगांवकर परिवार की मजबूत दलीलों (अलीबाई) को आखिरकार तोड़ सकते हैं. क्या विजय सलगांवकर अपने परिवार को इस बार भी पुलिस से बचा पाता है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा.
'दृश्यम 3' स्टार कास्ट'दृश्यम 3' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, रजत कपूर, तबू इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने अपनी भूमिकाओं को दोहराया है. वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फिल्म की नई एंट्री हैं.
