Instagram पर 20 मिलियन हुए फॉलोवर्स तो जश्न में डूबीं Nora Fatehi , देखें डांस वीडियो
एबीपी न्यूज़ | 13 Jan 2021 04:35 PM (IST)
केक काटने से पहले उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी दोस्त के कहने पर इन्स्टाग्राम अकाउंट बनाया था. उनकी दोस्त ने कहा था कि तुम इससे अच्छे पैसे कमा सकती हो.
बॉलीवुड की सेंसेशनल डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही तेज़ी से बुलंदी की सीढ़ी चढ़ रही हैं. हाल ही में नोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स पूरे कर लिए हैं. नोरा इस बात से बेहद खुश हैं. वह इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए खास तौर मोरक्को गईं और यहां दोस्तों के साथ जमकर जश्न मनाया. नोरा ने मोरक्को के एक रेगिस्तान को चुनकर वहां जश्न मनाया. इस दौरान नोरा ने रेगिस्तान में जीप चलाने से लेकर ऊंट की सवारी का भी पहली बार लुत्फ़ उठाया. नोरा ऊंट की सवारी से पहले डरी हुई थीं लेकिन जब वह इसपर बैठ गईं तो उन्हें इसकी सवारी में काफी मज़ा आया. नोरा ने जश्न के दौरान जमकर डांस भी किया. वह मोरक्कन अंदाज में दोस्तों के साथ जमकर थिरकीं और साथ ही मोरक्कन चाय का भी लुत्फ़ उठाया. इसके बाद नोरा ने अपनी टीम और दोस्तों के साथ केक काटा. केक काटने से पहले उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी दोस्त के कहने पर इन्स्टाग्राम अकाउंट बनाया था. उनकी दोस्त ने कहा था कि तुम इससे अच्छे पैसे कमा सकती हो. इसके बाद नोरा ने जब 1 मिलियन का आंकड़ा पार किया तो उस दोस्त को बताया कि ये बहुत काम है और अब वह 20 मिलियन पर पहुंच गई हैं. नोरा ने फैन्स को भी धन्यवाद कहा और बोलीं कि उनके प्यार के बिना ये बिलकुल संभव नहीं हो सकता था.