अरेंज मैरिज या लव मैरिज? कैसी शादी करना चाहती हैं Taapsee Pannu? खुद किया था खुलासा
एबीपी न्यूज़ | 05 Aug 2021 11:53 PM (IST)
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक चैट शो में पहुंचे थे जहां उनसे अरेंज मैरिज और लव मैरिज को लेकर सवाल किए गए थे.
तापसी पन्नू
Taapsee Pannu on marriage: एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हाल ही में अपनी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ (Haseen Dilruba) की रिलीज के बाद सुर्ख़ियों में आई थीं. इस फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी मुख्य भूमिका में थे. आज हम आपको बताएंगे कि रियल लाइफ में तापसी और विक्रांत के शादी ख़ासकर अरेंज मैरिज और लव मैरिज को लेकर क्या विचार हैं. दरअसल, कुछ ही समय पहले तापसी और विक्रांत मैसी एक चैट शो में पहुंचे थे जहां उनसे अरेंज मैरिज और लव मैरिज को लेकर सवाल किए गए थे. आपको बता दें कि दोनों ही स्टार्स अरेंज मैरिज के पक्ष में नहीं थे.
विक्रांत के अनुसार, उन्होंने अरेंज मैरिज के बारे में एक बार सोचा ज़रूर था लेकिन उनका मानना है कि वो इसके पक्ष में नहीं हैं. वहीं, तापसी का कहना था कि अरेंज मैरिज वही लोग करते हैं जो काफी एडवेंचरस होते हैं क्योंकि किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना जिसे आप पहले से नहीं जानते हैं अपने आप में एक एडवेंचर है. तापसी कहती हैं कि उन्हें एडवेंचरस स्पोर्ट्स पसंद है लेकिन लाइफ के साथ ऐसा एडवेंचर वो शायद ना कर पाएं.
चैट शो में यह भी बात चली कि क्या आप अपने पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करेंगे? जिस पर विक्रांत ने स्पष्ट कहा कि उनके पेरेंट्स इस मामले में बहुत अच्छे हैं, इस बीच तापसी ने बताया कि विक्रांत के पेरेंट्स ने खुद घर से भागकर लव मैरिज की थी ऐसे में वो क्यों मना करेंगे. विक्रात ने इस चैट शो में यह भी बताया कि उनके पेरेंट्स को उन सभी गर्लफ्रेंड्स के बारे में पता होता था जिन्हें वो डेट कर रहे होते थे. वहीं, तापसी की मानें तो वो अपने पेरेंट्स की मर्जी से ही शादी करना पसंद करेंगी.