साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मां बन गई हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने नील रखा है. मां बनने के बाद काजल ने अपनी फीलिंग्स सोशल मीडिया पर जाहिर की है. उन्होंने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर करते हुए पोस्ट पार्टम डिप्रेशन पर भी अपनी बात रखी है. काजल ने लिखा, अपने बेबी नील का दुनिया में स्वागत करके बेहद खुश और उत्साहित हूं.

बच्चे को जन्म देना एक लंबी, थका देने वाली लेकिन संतोषजनक प्रोसेस है. जब नील को मैंने जन्म के चंद सेकंड बाद पहली बार अपने चेस्ट पर लिया तो इस पल को शब्दों को बयां करना कठिन सा लगा. बेशक सब कुछ आसान नहीं रहा. कितनी रातें सोयी नहीं और एंजाइटी भी रही लेकिन नील के जन्म के बाद सब सही लगने लगा. अब सुबह की शुरुआत बेटे को प्यार से गले लगाने, एक-दूसरे की आंखों में देखने, उसे किस देने से होने लगी है, अब हम दोनों एक-दूसरे को पहचान रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं, सीख रहे हैं और इस बेहतरीन जर्नी में साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

 

सच्चाई ये है कि पोस्टपार्टम ग्लैमरस नहीं लेकिन ये खूबसूरत जरूर हो सकता है. आपको बता दें कि काजल ने 2020 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की थी. दोनों ने लॉकडाउन के दौरान चुनिंदा मेहमानों के बीच मुंबई में सात फेरे लिए थे.

 

दोनों कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन जब कोरोना लॉकडाउन के दौरान ये लंबे समय तक मिल नहीं पाए थे तो इन्होंने शादी करने का फैसला लिया. इस साल न्यू ईयर की शुरुआत पर गौतम ने इन्स्टाग्राम पर काजल की बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं.      

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी प्रकाश ने हाथ में रचाई करण कुंद्रा के नाम की मेहंदी, फोटो देख एक्टर बोले-'कैसे मुझे तुम मिल गईं'

रणबीर कपूर की भांजी समारा ने खास अंदाज में किया मामी आलिया भट्ट का स्वागत, शेयर की स्पेशल तस्वीर