Salman Khan Affair: फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहने वाले एक्टर सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. असल में हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड (Samantha Lockwood) को सलमान खान के साथ देखा गया है जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि सामंथा लॉकवुड, सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड हैं. जी हां, यह पूरा माजरा क्या है हम आपको बताते हैं.
असल में सामंथा लॉकवुड हाल ही में इंडस्ट्री के एक बड़े कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस में नजर आई थीं. जिसके बाद एक्ट्रेस को फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस में भी देखा गया था. हालांकि, सबकी नजर सामंथा लॉकवुड पर तब पड़ी जब सामंथा एक शादी समारोह में सलमान खान के साथ नजर आईं, इस इवेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.
एक्ट्रेस ने कहा है, ‘मुझे लगता है कि लोग कुछ कुछ ज्यादा ही सोच लेते हैं. मैं सलमान खान से मिली थी, वे बेहद अच्छे आदमी हैं और इस बारे में मुझे सिर्फ इतना ही कहना है. मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह सब कहां से और कैसे सूझ जाता है. मेरा मतलब मैं ना सिर्फ सलमान से मिली बल्कि ऋतिक रोशन से भी मेरी मुलाकात हुई लेकिन लोगों ने मेरे और ऋतिक के बारे में कुछ भी नहीं कहा.’ बहरहाल, बात यदि सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की करें तो इसमें ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) शामिल है. इसके साथ ही सलमान खान फिल्म ‘पठान’ (Pathan) में भी कैमियो रोल में नजर आएंगे.
