ड्रग्स केस में कुछ समय पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया के घर पर रेड पड़ने के बाद उन्हें गिरफ्तार का लिया गया था. इसके बाद दोनों के घर से गांजा भी मिला था और गांजे के सेवन की बात भी इस कपल ने कुबूल की थी. दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. अब हाल ही में हर्ष को 'बिग बॉस 14' के वीकेंड का वार एपिसोड में देखा गया. उनके साथ गर्वित पारीक ने भी शो में एंट्री की और कंटेस्टेंट के साथ फन टास्क खेले.
Bigg Boss 14 में पहुंचे Haarsh Limbachiyaa, ड्रग्स केस में NCB रेड पर कसा तंज
एबीपी न्यूज़ | 27 Dec 2020 10:29 PM (IST)
इस दौरान हर्ष ने एनसीबी रेड पर कटाक्ष किया और बिग बॉस के घर में सुबह-सुबह एंट्री करने पर बोले, सुबह-सुबह मैं आ गया क्योंकि आजकल मेरे घर पर भी लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं औ बहुत कुछ करके चले जाते हैं.
