Drugs Case LIVE: दीपिका, सारा और श्रद्धा से एनसीबी की पूछताछ खत्म, तीनों अभिनेत्रियों ने ड्रग्स लेने के सवाल पर दिया ये जवाब

श्रद्धा कपूर ने एनसीबी के सामने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन में मैंने खुद सुशांत को ड्रग्स का सेवन करते देखा है.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 26 Sep 2020 06:21 PM

बैकग्राउंड

मुंबई: ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा समेत सात लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पूछताछ के लिए...More

श्रद्धा कपूर ने एनबीसी के सामने ड्रग्स लेने से इनकार किया है. उनके अलावा दीपिका ने भी ड्रग्स कंज़्यूम करने की बात से साफ इनकार किया.
दीपिका के बाद सारा अली खान और श्रद्धा कपूर की भी एनसीबी की पूछताछ खत्म हो गई है. सारा अली खान से करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ हुई. श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने साढ़े 5 घंटे पूछताछ की. तीनों ही अभिनेत्री एनसीबी दफ्तर से निकल चुकी हैं.