एक्ट्रेस Diana Penty ने ब्लू बिकिनी में दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार, देखिए एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस अंदाज वाली तस्वीरें शेयर करती हैं. हाल में उन्होंने स्विमिंग पूल में चिलिंग करते हुए एक तस्वीरे शेयर की है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.
डायना पेंटी इस तस्वीर में डार्क ब्लू कलर की बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं. वह कैमरे को देखते हुए पोज भी दे रही हैं.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए डायना पेंटी ने लिखा, कर्फ्यू और लॉकडाउन के दिनों में इस तरह हूं और इसने गर्म माहौल बना दिया है.. बहुत बुरा है.. यह एक थ्रोबैक तस्वीर है. हर कोई सुरक्षित रहे.
कोरोना वायरस महामारी के बीच डायना पेंटी ने केटो इंडिया के साथ मिलकर 'एवरी लाइफ मैटर्स' को कैंपेन लॉन्च किया है. लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर, डायना कई छोटे एनजीओ और ग्रुप्स की मदद करने में सफल रहीं.
इसके लिए डायना पेंटी लोगों के योगदान के लिए धन्यवाद दिया और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने मदद करने वाले लोगों की कहानी को बताया.
डायना ह्युमैनिटी के लिए पिछले कई सालों से काम कर रही हैं. पिछले साल उन्होंने 'द खाकी प्रोजेक्ट' का सपोर्ट किया. प्रोजेक्ट में के तहत मुंबई पुलिस बल को मास्क और सैनिटाइज़र जैसी आवश्यक आपूर्ति प्रदान की.
कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं डायना 'हैप्पी भाग जाएगी', 'लखनऊ सेंट्रल', 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' और 'खानदानी शफाखाना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
बात करें वर्कफ्रंट की डायना पेंटी जल्द ही मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत करेंगी. वह रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैल्यूट' की शूटिंग में बिजी थीं. फिल्म में दुल्कुर सलमान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी.