Chinese Singer Jane Zhang Intentially Corona Infected: चीन में एक बार फिर जानलेवा कोरोनावायरस कोहराम मचा रहा है. हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है और इसी के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. चिंताजनक स्थिति के बीच एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल बताया जा रहा है कि चीन की बेहद फेमस सिंगर जेन झांग ने जानबूझकर खुद को कोरोना संक्रमित किया है. इस खुलासे के बाद हर कोई चीनी सिंगर को काफी ट्रोल कर रहा है.
सिंगर ने सोशल मीडिया पर मांगी माफीबता दें कि सिंगर ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उन्होंने जानबूझकर खुद को कोरोनोवायरस से संक्रमित कर लिया था. सिंगर ने कहा कि वह उस घर में गई थी जहां पहले से कोविड संक्रमित लोग थे. हालांकि वे एक दिन में ही ठीक भी हो गई थीं. लेकिन सोशल मीडिया पर इस खुलासे के बाद सिंगर को काफी ट्रोल किया जा रहा है. काफी आलोचना का सामना करने के बाद सिंगर जेन झांग ने अपनी पोस्ट हटा दी और माफी भी मांगी.
सिंगर ने क्यों किया खुद को कोरोना संक्रमितजेन झांग ने खुद को जानबूझकर कोरोना संक्रमित करने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि वह नए साल की शाम के लिए म्यूजिक प्रोग्राम की तैयारी कर रही हैं और वह चाहती थी कि दिसंबर के लास्ट में वह म्यूजिक प्रोग्राम में संक्रिमत ना हो. इसलिए उन्होंने खुद को जानबूझकर कोरोना संक्रमित कर लिया. सिंगर ने कहा, “ "मैं इस बात को लेकर परेशान थी कि न्यू ईयर ईव पर परफॉर्मेंस के दौरान मेरी स्थिति प्रभावित होगी, इसलिए मैं ऐसे लोगों के ग्रुप से मिली जो कोरोना पॉजिटिव थे.क्योंकि मेरे पास फिलहाल वायरस से उबरने का समय है."
एक दिन तक रहे लक्षण 38 साल की सिंगर ने कहा कि बुखार, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसे लक्षण शुरू होने के बाद वह सोने चली गईं. झांग ने बताया कि उसके लक्षण एक कोविड रोगी के समान थे लेकिन केवल एक दिन तक रहे. उन्होंने कहा, "एक दिन और एक रात सोने के बाद, मेरे सभी लक्षण गायब हो गए ... मैंने ठीक होने से पहले बिना किसी दवा के खूब सारा पानी पिया और विटामिन सी लिया."
सिंगर के फैंस भी हुए नाराजSCMP के अनुसार, 2005 में एक नेशनल सिंगिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद लगभग दो दशकों तक "डॉल्फ़िन प्रिंसेस" नाम की सिंगर चीन में एक पॉपुलर म्यूजिक स्टार रही हैं. फिलहाल उनके फैंस भी उनकी इस हरकत से काफी नाराज हैं.
ये भी पढ़ें:-Harman Baweja Become Father: पापा बने 'लव स्टोरी 2050' फेम एक्टर हरमन बावेजा...पत्नी शाशा ने दिया बेटे को जन्म
