Cake For Payal Malik: यूट्यूब अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में रहते हैं. अरमान ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक है. वही उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक है. कृतिका ने जहां हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था तो वहीं पहले से एक बेटे की मां पायल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इसी के साथ मलिक फैमिली अपनी डेली लाइफ की अपडेट यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए देती है.
लेटेस्ट व्लॉग में पायल मलिक और अरमान मलिक की वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर घर में खुशी का माहौल है. इसी दौरान अरमान बताते है कि उन्होंने बेहद महंगा केक मंगाया है.
अरमान ने अपने चैनल को सीएमएस को दियालेटेस्ट व्लॉग में पायल बताती है कि गोलू की रात को तबियत खराब हो गई थी. फिलहाल गोली सो रही है. इसके बाद पायल चीकू के लिए ब्रेकफास्ट भी बनाती हैं. इसी बीच अरमान खुलासा करते हैं कि उन्होंने अपना चैनल सीएमस को दे दिया है और उनके व्लॉग पर जो भी लोग अपनी वीडियो डालते हैं उन्हें अब दिक्कत आने वाली है. इसलिए आज के बाद अपना कंटेंट खुद बनाये हमारे चैनल पर ना डालें.
अरमान और पायल की शादी को हुए एक सालइसके बाद अरमान बताते है कि आज पायल और मेरी शादी को पूरे 365 दिन हो गए हैं. कृतिका कहती है कि 26 मई 2023 को पायल मलिक और अरमान की शादी हुई थी. इसके बाद अरमान कहते हैं कि दोस्तों आज मैंने अपनी एनिवर्सरी पर जितना खर्चा किया है उतना 90 पर्सेंट लोग करते हैं. ये देखो और फिर वे चॉकलेट केक दिखाते हैं.
अरमान ने पायल के लिए बनाया इतना महंगा केकअरमान इसके बाद कहते हैं कि दोस्तों मैं आपको एक बात और बता दूं ये वाला केक स्पेशल ऑर्डर पर बना है और इसका रेट सुनकर आपके कानों में दर्द हो जाएगा. पूरे साढ़े 52 हजार पैसों का ये केक है. इसके बाद वहां मौजूद सभी घरवाले भी हैरानी भरा रिएक्शन देते हैं और पूछते हैं 52 हजार पैसे? फिर अरमान क्लियर करते हैं साढ़ें 500रुपये भैया.
