नई दिल्ली: सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारों की जिंदगी सवार दी तो कई लोगों के लिए भाई जान की दुश्मनी भारी पड़ गई. रणबीर कपूर के लिए कैटरीना कैफ के नजदीक जाना सलमान खान से दुश्मनी की वजह बन गया और अब उसी राह पर विक्की कौशल की चल पड़े हैं. खबर है कि इन दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने वैसे तो अपने अफेयर की खबर पर कुछ नहीं बोला है लेकिन ये इश्क मुश्क छुपाए नहीं छुपते हैं.
सलमान खान रणबीर कपूर:
सलमान खान से दिल टूटने के बाद कैटरीना कैफ की जिंदगी में रणबीर कपूर ने दस्तक दी और दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला. कैटरीना और रणबीर की नजदीकियां उनकी सलमान खान से दुश्मनी की वजह बन गई. अब कैटरीना और विक्की कौशल का नजदीक आना सलमान खान को कितना रास आता है ये तो हमें नहीं मालूम लेकिन पिछले कुछ उदाहरण देख लें तो लगता है कि विक्की कौशल के भी सितारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में गर्दिश में जाने वाले हैं. सलमान खान से दुश्मनी हर किसी को भारी पड़ती है ऐसे तमाम उदाहरण हमारे पास मौजूद हैं.
सलमान खान विवेक ओबेरॉय का रिश्ता:
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का जब ब्रेकअप हुआ तो विकेक ओबेरॉय ऐश्वर्या की जिंदगी में आ गए. आज तक विवेक गाहे - बगाहे सलमान से माफी मांगने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन सलमान का दिल उनके लिए जरा सा भी नहीं पसीजता है.
सलमान खान अभिषेक बच्चन:
ऐश्वर्या राय संग शादी के बाद सलमान खान और अभिषेक बच्चन एक दूसरे का सामना करने से कतराते हैं. कम ही मौके होंगे जब आपने कभी अभिषेक और सलमान को एक दूसरे संग किसी इवेंट या फंक्शन में साथ देखा होगा. ऐश्वर्या राय बच्चन के जो भी करीब आया सलमान खान ने उससे दूरियां बना लीं.
सलमान खान और अर्जुन कपूर:
अर्जुन कपूर किसी जमाने में सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे दोनों के ब्रेकअप के बाद सलमान और अर्जुन के बीच मनमुटाव आ गया, ये रिश्ता तब और ज्यादा खराब हो गया जब अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद अर्जुन कपूर संग मलाइका का अफेयर खुल्लम खुल्ला चलने लगा.
अब विक्की कौशल का क्या होगा:
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है या नहीं इस बात की कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं लेकिन विक्की कौशल को चिंता करने की जरूरत है, क्योंकि कैटरीना कैफ के नजदीक जाना सलमान खान से दुश्मनी मोल लेना जैसा है. विक्की ने तो कुछ साल पहले ही अपने करियर की शुरुआत की है.
बता दें विक्की कौशल की फिल्म भूत पार्ट 1 द हॉन्टेड शिप हाल ही में रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म उरी के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. बॉलीवुड के उभरते हुए बेहतरीन एक्टर में से विक्की कौशल एक हैं जिनके टैलेंट के लोग मुरीद हैं. इसके अलावा विक्की कौशल सरदार उधम सिंह फिल्म में भी नजर आएंगे.
