बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में अपनी स्लैपस्टिक कॉमेडी वेंचर्स के साथ राज किया. वह बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने वाले एक्टर थे. लेकिन इसके बाद उनका सितारा गर्दिश में चला गया और वह सलमान खान स्टारर पार्टनर से 4 साल बाद वापसी कर पाए. इस फिल्म में एक बार फिर उन्होंन अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को प्रभावित किया था. 

वहीं, गोविंदा ने इसके बाद सलमान खान की ऑफर की गई एक फिल्म को रिजेक्ट कर दिया, जो मराठी फिल्म शिक्षणाच्या आयचा घो (Shikshanachya Aaicha Gho) की रीमेक थी. गोविंदा को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और इसलिए ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. 

फिल्म की कहानी नहीं आई थी पसंद गोविंदा ने अपने फैसले के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि ''सच कहूं तो मुझे कहानी पसंद नहीं आई. जब सब उनके खिलाफ जाते हैं तो पिता मुख्यमंत्री के पास जाते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि शुरुआत में गलती उसी की है! (फिल्म एक सख्त अनुशासक पिता के बारे में है जो अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून की उपेक्षा करता है.) मुझे पता है कि फिल्म मराठी में एक बड़ी हिट थी, लेकिन मैं इसके कॉन्सेप्ट से सहमत नहीं हूं. ” 

सलमान और मैं मसाला फिल्मों के लिए अच्छे, 'आर्ट' फिल्मों के लिए नहीं- गोविंदागोविंदा ने आगे कहा, ''निःसंदेह,  मुझमें अभी काम करने की भूख है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कुछ ऐसा करूंगा जो मेरे दिल को नहीं छूता. महेश मांजरेकर दोस्त हैं और जब कुछ अच्छा होगा तो मैं उनके साथ काम करूंगा. जहां तक सलमान की बात है, वह और मैं एक साथ कमर्शियल मसाला फिल्मों के लिए अच्छे हैं लेकिन इस तरह की 'आर्ट' फिल्म के लिए नहीं. ”

मराठी फिल्म की कई भाषाओं में बनी रीमेकमहेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित शिक्षणाच्या आयचा घो  में भरत जाधव, सक्षम कुलकर्णी, गौरी वैद्य, सिद्धार्थ जाधव, क्रांति रेडकर, विद्याधर जोशी, वैभव मंगले, कमलाकर सतपुते, किशोर प्रधान, संदीप पाठक, विजय केनकरे, अतुल काले, धनंजय मांड्रेकर थे. राजदेव जमदादे और राजीव राणे प्रमुख भूमिकाओं में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसे तमिल, तेलुगु, बंगाली और पंजाबी भाषाओं में भी बनाया गया.

 

 यह भी पढ़ें-न्यूड वीडियो लीक होने पर राधिका आप्टे का सामने आया दर्द, बोलीं- चार दिन से बाहर नहीं निकल पाई, ड्राइवर से लेकर वॉचमैन तक पहचान गए थे

Indian Idol 12: विवादों में है रिएलिटी शो, आदित्य नारायण बोले- IPL बंद हुआ तो लोग शो पर निकाल रहे हैं गुस्सा