मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने शुक्रवार को अपनी 300वीं फिल्म 'मॉम' का दूसरा ट्रेलर जारी किया. मॉम का दूसरा ट्रेलर भी बेहद रोमांचक है और श्रीदेवी के डायलॉग से दर्शकों के कान नहीं हटेंगे.
श्रीदेवी ने ट्विटर पर मॉम का दूसरा ट्रेलर जारी करते हुए लिखा, "प्यार और दुश्मनी में सब जायज होता है और तब भी जब आप मां होती हैं." श्रीदेवी अपनी पिछली फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में भी मां की भूमिका में नजर आई थीं और अब दूसरी बार वह मां के किरदार में पर्दे पर नजर आएंगी. लेकिन इस बार उनके द्वारा निभाई जा रही मां का किरदार बिल्कुल अलग होगा.