नई दिल्ली : सुपरस्टार सलमान खान ने अपने भांजे आहिल के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में सलमान और आहिल खाने की टेबल पर नजर आ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता खान के बेटे आहिल कुछ खा रहे हैं और इसी दौरान मामू सलमान खान उन्हें वह चीज खिलाने को कहते हैं. आहिल मामू सलमान खान को खिलाने के लिए हाथ तो आगे बढ़ाते हैं लेकिन फिर उन्हें ना खिलाकर खुद खाने लग जाते हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी हैं. यह पहली बार नहीं है, जब सलमान और कैटरीना साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ‘एक था टाइगर’, ‘युवराज’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं.