मुंबई : रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' आज देशभर में रिलीज हो हुई. फिल्म इस सप्ताह के अंत तक रिलीज होने वाली अन्य फिल्मों की तुलना में अच्छा कारोबार कर रही है. फरहान अख्तर, गिप्पी ग्रेवाल, रोनित रॉय, डायना पेंटी, दीपक डोबरियल, राजेश शर्मा, इनाम-उल-हक जैसे बेहतरीन कलाकारों से लैस यह फिल्म एक मजबूत संदेश प्रदान करती है. सच्ची घटनाओ पर आधारित यह फिल्म कैदियों के समूह की ऐसी कहानी को दर्शाती है जो जेल से बचने के लिए एक संगीत बैंड बनाते हैं. मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे उम्दा कलाकारों की विशेष भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने दर्शकों को मजबूत कहानी रेखा और शानदार प्रदर्शन के साथ चकित कर दिया है. हालांकि वीकेंड में कई फिल्में रिलीज हुई है लेकिन सकारात्मक समीक्षा और दर्शकों की वाहवाही के साथ 'लखनऊ सेंट्रल' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रहा है.
विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
Box Office पर 'लखनऊ सेंट्रल' को मिली अच्छी शुरुआत!
एजेंसी | 15 Sep 2017 05:17 PM (IST)