विक्रांत मैसी एक बेहतरीन एक्टर है. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की है जिनमें, '12th फेल', 'सेक्टर 36', 'ब्लैकआउट' और 'लुटेरा' शामिल है. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2023 में आई फिल्म 12th फेल से मिली.
इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया. बता दें कि एक्टर के किया यहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था. फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है. आज 3 अप्रैल को एक्टर अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में.
फिल्मों में एंट्री के लिए छोड़ा लाखों का कॉन्ट्रैक्टबता दें, विक्रांत मैसी ने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी से की थी. उन्होंने धूम मचाओ धूम, धरम वीर, बालिका वधु, बाबा ऐसो वर ढूंढो, कुबूल है, झलक दिखला जा, ये है आशिकी जैसे शोज में काम किया. उस टाइम उनकी मंथली इनकम 35 लाख रुपये तक हो चुकी थी.
पत्नी से पैसे उधार लेकर दिए ऑडिशनलेकिन फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए उन्होंने टीवी का लाखों का कांट्रेक्ट ठुकरा दिया. वहीं जब फिल्मों में ऑडिशन और स्ट्रगल के दौरान जब पैसे की तंगी हुई, तो उन्होंने अपनी पत्नी, जो उस टाइम उनकी गर्लफ्रेंड थी, शीतल से पैसे उधार लेते थे. एक्टर ने खुद अपनी जर्नी के बारे में एक इंटरव्यू में ये बात कही थी.
वहीं आज वो किसी पहचान का मोहताज नहीं है. एक्टर को फिल्म 12TH फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है. विक्रांत मैसी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो 'यार जिगरी', 'व्हाइट', 'हसीन दिलरूबा 3', जैसे कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो विक्रांत मैसी ने साल 2022 में अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की है. दोनो की लव स्टोरी साल 15 में शुरू हुई थी. साल 2024 में कपल ने अपने बेटे 'वरदान' का वेलकम किया.
