नई दिल्ली: क्रिसमस के मौके पर पूरा कपूर खानदान आज एक साथ नजर आया है. दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर हुए क्रिसमस लंच में शामिल होने सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंचे.
ये भी पढ़ें: कपूर खानदान के साथ तैमूर ने मनाया पहला क्रिसमस, मामा रणबीर को दी फुल टक्कर
अब इसी क्रिसमस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें करीना के छोटे नवाब का टशन देखने को मिल रहा है. वीडियो में तैमूर अपनी मम्मी करीना के काले चश्में को पहने हुए नजर आ रहे हैं. काले चश्में में तैमूर का स्वैग देखने लायक है.
तैमूर तो अपनी पैदाईश के वक्त से ही सुर्खियों में रहना सीख गए थे. अभी हाल ही में उनके पहले बर्थडे पर उनकी खूब सारी क्यूट तस्वीरें सामने आईं थी. अब क्रिसमस पार्टी का ये वीडियो उनके फैंस के लिए किसी क्रिसमस गिफ्ट से कम नहीं है.
