कपूर खानदान के साथ तैमूर ने मनाया पहला क्रिसमस, मामा रणबीर को दी फुल टक्कर
ABP News Bureau | 25 Dec 2017 08:50 PM (IST)
इस क्रिसमस लंच पार्टी में सबसे पहले मेहमान कोइ और नहीं बल्कि सैफ-करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान बने. पार्टी में तैमूर पैदल चलकर आते हुए नजर आए. एक इस दौरान मम्मी और पापा ने उनका हाथ थामा हुआ था.
मुंबई: राज कपूर ने कहा था... द शो मस्ट गो ऑन... कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर पर जहां हर साल की तरह इस साल भी शशि कपूर को याद करते हुए क्रिसमस लंच पार्टी का आयोजन किया गया. इस क्रिसमस लंच पार्टी में सबसे पहले मेहमान कोइ और नहीं बल्कि सैफ-करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान बने. पार्टी में तैमूर पैदल चलकर आते हुए नजर आए. एक इस दौरान मम्मी और पापा ने उनका हाथ थामा हुआ था. करीना के छोटे नवाब तो जैसे सभी के दिलों की धड़कन बन चुके हैं अब कपूर हो या नवाब वज़न तो बराबरही है. बता दें कि इस पार्टी में रिषी कपूर, नीतू कपूर, कृष्ण राज कपूर, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे आदर और अरमान जैन के अलावा रणधीर कपूर और आखिर में कपूर खानदान के हैंडसम हंक रणबीर कपूर शामिल हुए. रणबीर अपने दोस्त यहां अयान मुखर्जी के साथ पहुंचे थे. गौरतलब है कि शशि कपूर ने 4 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और आज 25 दिसंबर को उन्हें याद करते हुए पूरा परिवार इकट्ठा हुआ. दिवंगत अभिनेता के बच्चों ने शशि कपूर की तरफ से शुरू की गई इस परंपरा को इस साल भी कायम रखा है.