मुंबई : अभिनेता आमिर खान ने अपने फैंस और सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देकर बाढ़ प्रभावित असम और गुजरात को मदद करने का आग्रह किया है.
‘थ्री इडियट्स’ के 52 साल के अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए एकसाथ आने का रिक्वेस्ट किया. उन्होंने कहा, ‘‘हम एकसाथ आकर गुजरात और असम के लोगों की मदद करें. आइए हम राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करें.’’ 