Tu Hai Mera: बाॅलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल अकाउंट के जरिए नया गाना शेयर किया है. गाने का टाइटल तू है मेरा है. माधुरी ने इस गाने को रिलीज करके अपने फैंस को तोहफा दिया है. जिसे देखकर उनके चाहने वाले और फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो में आप देख सकते हैं कि माधुरी गाना गाती नजर आ रही हैं. साथ ही वो गाने पर धमाकेदार डांस भी करती नजर आईं. माधुरी अलग अलग आउटफिट में नजर आई हैं. जिसमें वह काफी खुबसूरत नजर आ रही हैं.
दरअसल इस गाने को माधुरी ने अपने बर्थडे के दिन ही रिलीज किया था. उन्होंने बर्थडे विशेज के लिए अपने फैंस को वीडियो शेयर कर थैंक्स कहा. साथ ही उन्होंने लिखा कि आज और हर समय आपने मेरे लिए जो प्यार दिखाया है उसके लिए आप सभी का शुक्रिया. ये रहा मेरा रिटर्न गिफ्ट पेश करती हूं, तू है मेरा कई और सालों तक साथ रहना.
उनके इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद उनके फैंस माधुरी को शुभकामनाएं देने लगें. गाने के वीडियो की शुरुआत में माधुरी फैंस के भेजे लेटर्स पढ़ती नजर आती हैं, वहीं एक लेटर को पढ़ते हुए कैमरे की ओर देखती हैं. फिर अपने और फैंस के बीच की दिवार को तोड़ती हैं और अपने फैंस को कहती हैं वे उनके लिए कुछ करेंगी. मुझे पता है कि समय कठिन है और मैं आपको भी याद करती हूं, लेकिन अब मूझे लगता है कि मुझे आपके लिए कुछ करने की जरूरत है.
आपको बता दें कि इस गाने को माधुरी ने गाया है और राजा कुमारी के साथ मिलकर इस ट्रैक को लिखा है. तू है मेरा माधुरी का का दूसरा सिंगल गाना है. उन्होंने पिछले साल कैंडल से अपने सिंगिंग की शुरुआत की थी.
ये भी पढ़ें:-
