Today in History, September 18: आज के दिन हुआ था शबाना आज़मी का जन्म
एजेंसी | 18 Sep 2018 08:03 AM (IST)
Today in History, 18th September: बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्मदिन. मशहूर शायर और गीतकार कैफ़ी आज़मी की बेटी हैं. अभिनय के साथ-साथ हर विषय पर खुल कर बात करने के लिए जानी जाती हैं.
नई दिल्ली: साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में बंद है. 1812 में इसी दिन मास्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शबाना आज़मी आज ही के दिन पैदा हुई थीं. देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1180 : फिलिप ऑगस्टस फ्रांस के राजा बने. 1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की. 1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार की मौत. 1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू. 1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला. 1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत. 1947 : राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम को मंजूरी दी गई. 1950 : बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्मदिन. मशहूर शायर और गीतकार कैफ़ी आज़मी की बेटी हैं. अभिनय के साथ-साथ हर विषय पर खुल कर बात करने के लिए जानी जाती हैं. यह भी पढ़ें- Shabana Azmi ने दमदार एक्टिंग से कमाया नाम, Javed Akhtar के साथ लव स्टोरी है बहुत खास1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया. 1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया. 1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया. 1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया. 2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू.