नई दिल्ली: ग्लैमर के गलियारे में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की हर तरफ चर्चा है. ये दोनों स्टार्स अप्रत्यक्ष रुप से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप की बात कबूल भी कर चुके हैं. इसके बाद से ही इन दोनों के बुहत सारे फैन पेज क्रिएट हो गए हैं जिन पर इनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट होती रहती हैं. फैन्स ने दोनों का नाम एक साथ जोड़कर 'रालिया' बुलाना भी शुरु कर दिया है. अब आलिया भट्ट की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वो रणबीर कपूर का ही सुपरहिट गाना गाती नज़र आ रही हैं.
आलिया भट्ट के फैन पेज ने ये वीडियो पोस्ट किया है जो उमंग अवॉर्ड के दौरान का है. इसमें स्टेज पर आलिया भट्ट, मनीष पॉल और करन जौहर मौजूद हैं. यहां जब उनसे गाना गाने को कहा गया तो उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का टाइटल सॉन्ग चुना. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.