मुंबई: 'मैं हूं ना' और 'नो प्रोब्लम' में नजर आ चुकी अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का कहना है कि वो बड़े पर्दे पर वापसी करना चाहती हैं और पिछले डेढ़ साल से उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश हैं.
सुष्मिता अपनी छोटी बेटी अलीशा के साथ शुक्रवार को बच्चों के रूबल नागी कला फाउंडेशन के गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित हुईं. यह पूछने पर कि वह सिने जगत में वापसी कब कर रही हैं, उन्होंने कहा, "मैं पिछले डेढ़ साल से पटकथाएं देख रही हूं."
उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं लोगों से जुड़े रहने का रास्ता निकाल ही लेती हूं. मेरी महत्वाकांक्षा एक फिल्म स्टार बनना नहीं बल्कि लोगों के दिलों से जुड़ना है."
उन्होंने कहा, "मैं आभारी हूं कि भगवान ने मुझे अभिनेत्री बनने का मौका दिया."