सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड को इस खास अंदाज में किया Birthday Wish, शेयर की रोमांटिक VIDEO
एबीपी न्यूज़ | 04 Jan 2019 06:24 PM (IST)
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. आज उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का जन्मदिन है. इस खास मौके पर सुष्मिता सेन ने उन्हें बेहद रोमांटिक और खास अंदाज में विश किया है. रोहमन के साथ की कुछ बेहद करीबी तस्वीरें पोस्ट करते हुए सुष्मिता सेन ने उन्हें विश किया.
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. आज उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का जन्मदिन है. इस खास मौके पर सुष्मिता सेन ने उन्हें बेहद रोमांटिक और खास अंदाज में विश किया है. रोहमन के साथ की कुछ बेहद करीबी तस्वीरें पोस्ट करते हुए सुष्मिता सेन ने उन्हें विश किया. रोहमन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई रूह. ईश्वर करे दुनिया की सारी खुशियां तुम्हें मिल जाएं और तुम उन्हें आपनी बाहों में भर लो. दो आत्माएं एक होते हुए. एक खूबसूरत साल इंतजार कर रहा है. आई लव यू.' सुष्मिता सेन के इस खास अंदाज पर रोहमन शॉल ने कमेंट किया. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर कोई तरीका हो ही नहीं सकता. मुझे मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफे में अपना प्यार देने के लिए शुक्रिया. तुम्हारा प्यार, यकीन और मजबूती मुझे हिम्मत देती है. आई लव यू मेरी जान.'' सुष्मिता ने हाल ही में रोहमन के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी. इन तस्वीरों में सुष्मिता और रोहमन एक दूसरे के काफी क्लोज दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए सुष्मिता ने #thebeckoning #us हैशटैग का इस्तेमाल किया था. बता दें कि सुष्मिता ने रोहमन के साथ काफी समय पहले ही पहली तस्वीर साझा की थी लेकिन रोहमन ने सुष्मिता के बर्थडे पर पहली बार उनके साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए अपने रिलेशन को जगजाहिर किया था. इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. इसके सारे स्टार्स की शादी के बाद सभी को इस सुष्मिता और रोहनम की शादी का भी काफी बेसब्री से इंतजार है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.