नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन पर इन दिनों पंजाब फीवर चढ़ा हुआ है. एक के बाद एक वो पंजाबी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं. हाल ही में सनी लियोन ने अपने पति डेनियल वेबर और अपने कुछ दोस्तों के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट किए हुए अभी सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं और इसे 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में सनी लियोन अपने पति और दोस्तों के साथ पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने 'हो गई तेरी बल्ले बल्ले' पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखकर ये समझा जा सकता है कि सनी लियोन के अलावा शायद ही किसी को इस गाने के लीरिक्स समझ आ रहे हों लेकिन सभी लोग उनके साथ इस डांस मस्ती का फुल मजा लेते दिख रहे हैं.
इससे पहले भी सनी लियोन ने अपने कुछ टीम मेंबर्स के साथ डांस का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्ड करे से पहले डांस करती नजर आ रही थी. इस वीडियो में भी सनी लियोन दलेर मेहंदी के ही गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सनी 'बोलो तारा रारा' पर डांस करती नजर आ रही हैं.