Aamir Sent Ira Khan Wedding Card: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. सुहानी आमिर खान की दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था. किसे पता था कि अपनी एक्टिंग से पेरेंट्स को प्राउड फील कराने वाली सुहानी इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कहकर चली जाएंगी. सुहानी डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही थीं.  इस बीमारी की वजह से उनके पूरे शरीर में सूजन आ गई थी. ये इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया था. जिसकी वजह से उकी मौत हो गई. सुहानी के निधन ने उनके ऑनस्क्रीन पापा आमिर खान भी शॉक्ड रह गए हैं. उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था. अब सुहानी की मम्मी ने बताया है कि आमिर ने आयरा की शादी में उन्हें बुलाया था.

सुहानी के निधन के बाद से उनके पेरेंट्स बुरी तरह से टूट गए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि आमिर हमेशा से सुहानी के टच में थे लेकिन उनकी बीमारी के बारे में उन्हें कुछ बताया नहीं था.

आयरा की शादी में किया था इनवाइटसुहानी की मां ने एक इंटरव्यू में उनकी बीमारी और आमिर के बारे में बात की. सुहानी की मां ने कहा- 'आमिर सर हमारे टच में रहे हैं. वो बहुत अच्छ इंसान हैं और सुहानी के टच में रहे हैं. हमने उन्हें सुहानी की बीमारी के बारे में नहीं बताया था क्योंकि हम खुद इतने परेशान थे. हमने इसलिए किसी को नहीं बताया. अगर उन्हें कोई मैसेज जाता है तो उनका तुरंत जवाब आता है और पर्सनली कॉल करते हैं हमे. उन्होंने सुहानी को कभी अकेला नहीं छोड़ा. अभी उनकी बेटी की शादी थी तो हमे इनवाइट और कॉल आए थे कि आपको आना है अटेंड करने.'

सान्या मल्होत्रा ने किया पोस्ट

सुहानी के निधन ने सान्या मल्होत्रा भी शॉक्ड हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. सान्या ने लिखा- 'मुझे भरोसा नहीं हो रही है कि ये सच है. हमारी सुहानी के जैसा कोई शांत था ही नहीं. वह बेहद स्पेशल थी और काफी टैलेंटेड भी थी. काफी यंग ऐज में उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. तुम्हें शांति मिले. ’उनकी मां पूजा और पिता पुनीत के साथ-साथ सभी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.'

ये भी पढ़ें Bade Miyan Chote Miyan: रिलीज हुआ 'छोटे मियां बड़े मियां' का टाइटल ट्रैक, अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने मचाया धमाल