Sushant Singh Rajput Case Live Update: सुशांत के घर से निकली CBI की टीम, साढ़े पांच घंटे तक की जांच

सीबीआई की टीम शनिवार दोपहर 2.25 बजे दिवंगत अभिनेता के घर पर पहुंची थी. मुंबई पहुंचने के बाद सीबीआई टीम की जांच का आज दूसरा दिन था.

एबीपी न्यूज़ Last Updated: 22 Aug 2020 09:11 PM

बैकग्राउंड

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. इस केस में सीबीआई ने शुक्रवार को अपनी जांच शुरू करते हुए अभिनेता के कुक रहे नीजर...More

सुशांत सिंह राजपूत के घर से सीबीआई की टीम निकल गई है. टीम ने अभिनेता के घर में करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की. बिल्डिंग के गार्ड से भी पूछताछ की गई. दोपहर 2.25 बजे सीबीआई की टीम सुशांत के घर पहुंची थी.