साउथ फिल्मों को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. थिएटर से लेकर ओटीटी तक फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. इस हफ्ते भी ओटीटी पर साउथ की नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौनसी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी.
'बत्था'फिल्म 29 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये तमिल कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. फिल्म को बालाजी थारनीथारन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विजय सेतुपति गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे. विजय सेतुपति की फिल्म देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 38 मिनट है. फिल्म को बालाजी थरनीथरन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को एजीएस एंटरटेनमेंट ने डिस्ट्रिब्यूट किया है.
'अक्का' सीरीज 30 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. फिल्म में तन्वी आजमी, निवेदिता भार्गव जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्म का जॉनर गैंगस्टर क्राइम है. फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी.
इस सीरीज में कीर्ति भवानी के रोल में हैं. वहीं राधिका रुद्रा का किरदार निभा रही हैं. सीरीज की कहानी 1980 के दशक के साउथ इंडियन साम्राज्य Pernuru पर बेस्ड है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि इस साम्राज्य में महिलाओं की पावर है.
'लव ऑलवेज''लव ऑलवेज' 30 अक्टूबर को रिलीज होगी. सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज तमिल भाषा में रिलीज होगी. सीरीज का जॉनर रोमांटिक है. सीरीज में गौरी जी किशन, जयप्रकाश, जयासुधा, और माया कृष्णन नजर आएंगे.
Immortalफिल्म 30 अक्टूबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है. फिल्म का जॉनर हॉरर रोमांटिक है. इस फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार और कयादु लोहार लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म को Mariyappan Chinna डायरेक्ट कर रहे हैं.
