एक्टर अमित साध और ईशा देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'प्रताप' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही हैं.

Continues below advertisement

इसी बीच मेकर्स ने हाल ही में प्रताप का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में एक जांबाज और सम्मानित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जिंदगी में आए उस मोड़ की झलक देखने को मिलती है, जो उसकी पूरी दुनिया बदलकर रख देता है.

कैसा है प्रताप का ट्रेलर?फिल्म में अमित साध प्रताप नाम के एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब वो खुद सलाखों के पीछे पहुंच जाता है.

Continues below advertisement

ट्रेलर में उसके अतीत और वर्तमान के बीच की कहानी दिखाई गई है, जो कई सवाल खड़े करती है. आखिर किन परिस्थितियों में प्रताप को जेल जाना पड़ता है और अब उसके सामने कौन-सी चुनौतियां आती हैं?

ट्रेलर में एक्टर का दमदार एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है. कभी कानून की रक्षा करने वाला ये ऑफिसर अब खुद अपनी लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है.

वहीं ईशा देओल की भी झलक देखने को मिली, वो घबराई नजर आई.

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अमित साध कहते हैं, 'प्रताप कोई पारंपरिक पुलिसवाले की कहानी नहीं है. यही वजह है कि मुझे इस किरदार की यात्रा ने आकर्षित किया. ये एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी कानून लागू करने में बिताई, लेकिन एक दिन खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है.'

वहीं, ईशा देओल कहती हैं, 'मुझे ‘प्रताप’ की कहानी की सबसे खास बात ये लगी कि ये ऊपर से जितनी सीधी-सादी दिखाई देती है, असल में उतनी है नहीं. इसकी कहानी में कई परतें हैं और जैसे-जैसे घटनाएं आगे बढ़ती हैं, आप किरदारों और उनकी परिस्थितियों को एक अलग नजरिए से देखने लगते हैं. अमित और सचिन के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा. मैं चाहती हूं कि दर्शक फिल्म देखें और जानें कि इसमें उनके लिए क्या खास है.'

सचिन सराफ द्वारा लिखित और निर्देशित 'प्रताप' में अमित साध और ईशा देओल के अलावा सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी अहम  भूमिकाओं में नजर आएंगे. प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्मित और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रजेंट ये फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सनी देओल की फिल्म से होगी टक्करप्रताप का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ' तक से क्लैश देखने को मिलेगा. ये फिल्म भी 20 नवंबर को थिएटर में आएगी.