नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया है. अभिजीत ने जवाहर लाल विश्वविद्यालय की छात्रा और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है. इस पूरे मामले पर सामने आए सिंगर सोनू निगम ने ट्विटर छोड़ने का ऐलान किया है.
गायक सोनू निगम ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया कि वह ट्विटर छोड़ रहे हैं.
गायक अभिजीत के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की घटना पर फेमस सिंगर सोनू निगम ने अपनी बात रखी है. अपने ट्वीट के जरिए सोनू निगम ने गायक अभिजीत का समर्थन किया है. उन्होंने लिखा, ''अभिजीत की भाषा से कोई असहमत हो सकता है लेकिन शेहला के बीजेपी पर आरोप से नहीं.''
