मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं. इस वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर, रानी मुखर्जी और स्वरा भास्कर जैसे कई बॉलीवुड सितारे शामिल होने पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर दुल्हन बनी सोनम की एक वीडियो देखने को मिली है जिसमें वो मंडप में नज़र आ रही हैं. लाल जोड़े में सोनम कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं. यहां देखें
जहां सोनम की शादी हो रही है वहां की 360 डिग्री वीडियो देखिए-बता दें कि सोनम कपूर की शादी का थीम पिंक है और स्टेज को भी इसी कलर में बनाया गया है. उस पर पिंक कलर के फूलों से सजावट की गई है. सभी बॉलीवुड सितारे भी पिंक कलर के ही ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंच रहे हैं.