क्या होता है हाई ग्रेड कैंसर और Metasised?
हाई ग्रेड कैंसर ऐसा कैंसर होता है जो बहुत तेजी से फैलता हैं. कैंसर जहां से शुरु होता है वहां से जब शरीर के अलग अलग हिस्सों में फैलने लगता है तो उसे Metastases कहते हैं. इसे कैंसर का स्टेज 4 भी कहा जाता है.
सोनाली ने हिंदी के अलावा कई और भाषाओं में भी किया काम
एक जनवरी 1975 को जन्मी सोनाली बेंद्रे हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं. इस अभिनेत्री ने 1994 में रिलीज हुई फिल्म आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद सोनाली 'सरफ़रोश', 'हम साथ साथ हैं', 'दिलजले', 'चोरी चोरी', 'कल हो ना हो', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.
2002 में सोनाली ने बॉलीवुड डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी रचा ली. सोनाली और गोल्डी का एक बेटा रनवीर है जिसकी उम्र 12 साल है. आखिरी बार Once Upon A Time in Mumbai Dobaara! फिल्म में सोनाली कैमियो रोल में नज़र आई थीं. फिल्मों में काम छोड़ने के बाद 2013 से ये अभिनेत्री ज़ी टीवी पर 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में जज के तौर पर दिखाई देती थीं लेकिन तीसरे सीजन में उन्हें हुमा कुरैशी ने रिप्लेस किया है. सोनाली बेंद्रे 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' के चार एपिसोड शूट कर चुकी थीं. 3 जून को उन्होंने आखिरी बार इस शो के लिए शूट किया था. शो का पहला और दूसरा एपिसोड पिछले शनिवार और रविवार रात 9.00 बजे प्रसारित किया गया था. इस शनिवार और रविवार को भी सोनाली शूट किये गये बाकी दो एपिसोड में नजर आएंगीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं.