Sidharth-Kiara Wedding Anniversary: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक हैं. आज कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहा है. इस मौके पर हर कोई सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दे रहा है. अपने इस खास दिन पर एक्टर ने भी अपनी प्यारी वाइफ कियारा के लिए एक स्पेशल नोट लिखकर उन्हें एनिवर्सरी विश की है. 

वेडिंग एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ ने वाइफ कियारा के लिखा स्पेशल नोट सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में वो और कियारा घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं. फोटो में दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन सूरज की रोशनी ने उनकी इस तस्वरी को काफी खूबसूरत बना दिया है. इस तस्वीर में कियारा ने व्हाइट टॉप पहना हुआ है वहीं, सिद्धार्थ ने भी अपनी लेडी लव के साथ ट्विनिंग की हुई है. 

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्टर ने अपनी लेडी लव कियारा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है. एक्टर ने लिखा- 'कोई सफर या कोई मंजिल नहीं बल्कि कंपनी मेटर करती है. इस क्रेजी लाइफ में एक बेहतरीन पार्टनर बनने के लिए बहुत शुक्रिया. हैप्पी एनिवर्सरी मेरा प्यार'.

उदयपुर में हुई थी सिद्धार्थ-किराया की ग्रैंंड वेडिंग  सिद्धार्थ और कियारा की शादी साल 2023 में 7 फरवरी को उदयपुर में काफी शाही अंदाज में हुई थी. कपल की इस शादी के चर्चे भी खूब हुए थे. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. सिद्धार्थ और कियारा की शादी में उनके कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे. लेकिन उनके ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी. कपल की शादी से लेकर उनका रिसेप्शन टॉक ऑफ द टाउन रहा था. 

सिद्धार्थ और कियारा का वर्कफ्रंट  वर्क फ्रंट की बात करें तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आ रहे हैं. ये सीरीज जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है . इस शो में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओंं में हैं. वहीं, कियारा आडवाणी की बात करें तो, वो आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन ने थे. फिल्म में कियारा और कार्तिक की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. इससे पहले दोनों एक साथ फिल्म भूल-भूलैया में नजर आए थे.  यह भी पढ़ें: पिछले साल हुआ था मिसकैरेज, अब फिर मां बनने वाली हैं Bigg Boss की ये कंटेस्टेंट, डर में बीते प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिन