Sidharth Kiara Wedding Live: कियारा-सिद्धार्थ की शादी में मेहमानों का मेला, आज से शुरू होंगी रस्में
Sidharth Kiara Wedding Live: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों के परिवार जैसलमेर पहुंच चुके हैं और कपल कल एक दूजे संग सात फेरे ले सकता है.
ABP LiveLast Updated: 05 Feb 2023 05:21 PM

बैकग्राउंड
Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल के परिवारों ने...More
Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल के परिवारों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली है. दोनों का परिवार जैसलमेर पहुंच चुका है और प्रीवेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो चुके हैं. जब से सिड और कियारा की शादी की खबरें ऑनलाइन आई हैं, तब से हर तरफ से उनके ड्रीमी बिग फैट इवेंट से जुड़ी नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं. कल सुबह कियारा आडवाणी परिवार के साथ जैसलमेर पहुंची थी तो शाम को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने परिवार के साथ पहुंचे.सिड-कियारा ने अपनी शादी को काफी इंटीमेट रखने का प्लान बनाया है और कुछ खास दोस्तों और परिवार वालों के बीच ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है. इनकी शादी पूरी तरह एक इंटीमेट फंक्शन होगा और इसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे. उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है. अपने बड़े दिन से पहले, सिद्धार्थ और कियारा अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी का आनंद लेंगे जिसमें संगीत, मेहंदी और हल्दी शामिल हैं. कपल की शादी एक इंटिमेट अफेयर होगा, इसलिए कपल ने इंडस्ट्री से बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया है. इससे पहले आज खबर आई थी कि कियारा ने अपने कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को आमंत्रित किया है. दोनों के शादी का हिस्सा बनने की उम्मीद है. करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन और अश्विनी यार्डी जैसे अन्य लोगों को भी शादी में आमंत्रित किया गया है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा की बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी, जिन्होंने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, समारोह की शोभा बढ़ा सकती हैं.यह भी पढ़ें- Kiara Advani Bridal Look: शादी की खबरों के बीच सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी नजर आईं कियारा,पलभर में वायरल हुई तस्वीरें
कब होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, मेहंदी से संगीत तक, जानिए पूरी जानकारी
- 4 फरवरी - दोपहर को कियारा आडवाणी रात को सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचे, दोनों का पारंपरिक अंदाज़ में पैलेस में स्वागत हुआ.
- 5 फरवरी - सिद्धार्थ और कियारा की मेहंदी का कार्यक्रम होगा
- 6 फरवरी - दोपहर में सिद्धार्थ-कियारा के मेहमानों और करीबियों के लिए वेलकम लंच (कोर्टयार्ड, सूर्यगढ़ पैलेस)
- 6 फरवरी : सिद्धार्थ और कियारा की संगीत का कार्यक्रम (सनसेट पेटियो, सूर्यगढ़ पैलेस)
- 7 फरवरी - सिद्धार्थ और कियारा की हल्दी का कार्यक्रम (हवेली, सूर्यगढ़ पैलेस)
- 7 फरवरी : सूर्यगढ़ पैलेस के मशहूर बावड़ी स्थित जगह पर विशेष तौर पर निर्मित एक विशेष मंडप में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ और कियारा.
- 7 फरवरी : सिद्धार्थ और कियारा की शादी की पश्चात रात को मेहमानों के लिए स्पेशल वेडिंग रिसेप्श और पार्टी.
- 8 फरवरी : सिद्धार्थ और कियारा सूर्यगढ़ पैलेस से चेकआउट करेंगे.