✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Shaitaan Box Office Collection Day 13: ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, 13वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  21 Mar 2024 06:52 AM (IST)

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की ‘शैतान’ की कमाई में रिलीज के दूसरे हफ्ते में गिरावट देखी जा रही है. बावजूद इसके ‘शैतान’ करोड़ो में ही कमाई कर रही है.

Shaitaan Box Office Collection Day 13: ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, 13वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

गिरावट के बावजूद करोड़ो में कमाई कर रही है शैतान

Shaitaan Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ का सिनेमाघरों में तहलका मचा हुआ है. ये फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है और इसी के साथ ‘शैतान’ धड़ल्ले से नोट भी छाप रही है. ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में ‘शैतान’ की कमाई रफ्तार धीमी हुई है लेकिन फिर भी ये करोड़ों रुपये हर रोज बटोर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस साइको थ्रिलर ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘शैतान’ ने रिलीज के 12वें दिन कितनी की कमाई? ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा काला जादू किया हुआ है कि इसे देखने के लिए ऑडियंस सिनेमाघरों में खींची चली आ रही है. यहां तक कि इस हॉरर फिल्म के सामने लेटेस्ट रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ और अदा शर्मा की ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ भी आते के साथ ही फुस्स हो चुकी है. जहां ‘शैतान’ जमकर नोट छाप रही है तो वहीं ‘योद्धा’ बमुश्किल कमाई कर रही है वहीं ‘बस्तर नकस्ल’ का तो टिकट खिड़की पर पैकअप होता नजर आ रहा है. इन सबके बीच ‘शैतान’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 14.75 करोड़ से दमदार ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते का इसका कलेक्शन 79.75 करोड़ रुपये रहा.

वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में है और इसने दूसरे संडे को 9.75 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि इसके बाद वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ गिर गया. जहां ‘शैतान’ ने सेकंड मंडे 3 करोड़ कमाए तो वहीं दूसरे मंगलवार को भी फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ रुपये ही रहा. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 13वें दिन 2.75 करोड़ रुपयों की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘शैतान’ का 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 111.80 करोड़ रुपये हो गया है.

‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई? ‘शैतान’ का वर्ल्ड वाइड भी खूब क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म को दुनियाभर की ऑडियंस काफी पसंद कर रही है और इसी के साथ ‘शैतान’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी धड़ल्ले से नोट कमा रही है. जियो स्टूडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘शैतान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए गए हैं इसके मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन 156.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. वहीं 13वें दिन ये फिल्म 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

‘शैतान’ ने कर ली बजट से कई गुना ज्यादा कमाईविकास बहल के डायरेक्शन में बनी ‘शैतान’ ने अपने बजट से काफी ज्यादा कमाई कर ली है. ये फिल्म 60 करोड़ की लागत से बनी है. ऐसे में ‘शैतान’ ने रिलीज के 13 दिनों मे अपने बजट से 81 फीसदी से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि ‘शैतान’ एक गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला ने अहम रोल प्ले किया है. ‘शैतान’ सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: मुंह में बीड़ी, आंखों में अंगार...फावड़ा से नरसंहार करने आए 'भैया जी', देखें Manoj Bajpayee की फिल्म का धांसू टीजर

Published at: 21 Mar 2024 06:52 AM (IST)
Tags:Ajay DevgnShaitaanShaitaan Box Office CollectionShaitaan Box Office Collection Day 13
  • हिंदी न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • Shaitaan Box Office Collection Day 13: ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, 13वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.