किंग खान के फैंस के लिए गुड न्यूज, अब छोटे पर्दे पर आएंगे नजर
ABP News Bureau | 30 Nov 2017 09:25 PM (IST)
किंग खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, अब बड़े पर्दे के साथ-साथ उनके फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर भी देख सकते हैं.

नई दिल्ली: किंग खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, अब बड़े पर्दे के साथ-साथ उनके फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर भी देख सकते हैं. जी हां, शाहरुख खान स्टार प्लस पर एक खास शो लेकर आ रहे हैं जिसमें वो कई सिलेब्स से बात करते नजर आएंगे. अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी. वीडियो में शाहरुख खान कहते दिख रहे हैं 'ये शो उन लोगों के लिए जो जवान हैं और उनके लिए भी जो दिल से जवान है, ये शो उनके लिए है जिनका दिमाग खुला है या यूं कहे जो दिमाग खोलना चाहते हैं और ये शो उनके लिए तो है ही जो मुझे चाहते है.'