Pathaan Box Office Collection: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. ये मूवी रिलीज के दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. शाहरुख खान की 'पठान' कमाई के मामले में 800 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि ये फिल्म बहुत जल्द एक हजार करोड़ में शामिल हो जाएगी.
दुनियाभर में फिल्म ने कर ली इतने करोड़ की कमाई
शाहरुख खान की 'पठान' ने बुधवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भारत में ये फिल्म अभी तक 436.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और इसके डब वर्जन का कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 877 करोड़ रुपये हो चुका है.
स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों को 'पठान' ने छोड़ा पीछे
'पठान' हिंदी सिनेमा के इतिहास में हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने यश राज फिल्म्स की पिछली फिल्मों जैसे 'वॉर', 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' को पीछे छोड़ दिया है. मालूम हो कि शाहरुख खान की 'पठान' स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है.
'पठान' में इन सितारों ने जीता फैंस का दिल
बताते चलें कि 'पठान' (Pathaan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. इस मूवी में शाहरुख खान ने एक से एक खतरनाक एक्शन और स्टंट सीक्वेंस किए हैं, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं.
अब शाहरुख खान फिल्म जवान (Jawan) में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन एटली कर रहे हैं. ये भी 'पठान' की तरह एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है. इसके बाद शाहरुख खान फेमस फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में दिखेंगे. ये दोनों फिल्में साल 2023 में ही सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.
