Jawan Event: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म जवान (Jawan) की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. शाहरुख खान की जवान इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वर्ल्डवाइड फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म की सक्सेस के बाद मुंबई में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी. इसमें शाहरुख खान ने कई सवालों के जवाब भी दिए. इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में शाहरुख स्पेशली पूजा के पेरेंट्स से मिलने जाते हैं.
जवान के इवेंट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुरपति और एटली कुमार समेत कई स्टार्स पहुंचे थे. जहां शाहरुख ने छलेया गाने पर दीपिका के साथ डांस भी किया था. शाहरुख के वायरल वीडियो पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं.
पूजा के पेरेंट्स से जाकर मिले शाहरुखशाहरुख खान क मैनेजर पूजा ने सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर किया है. जो तुरंत वायरल हो गया है. पूजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इतनी भीड़ और पागलपन में जब बॉस खासकर आपके पेरेंट्स से मिलने जाते हैं. आपके लिए और ज्यादा रिस्पेक्ट शाहरुख खान, गॉड ब्लेस. इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ऐसा बॉस भगवान सबको दे. वहीं दूसरे ने लिखा- किंग.
वीडियो में शाहरुख खान ऑडियन्स के बीच बैठे पूजा ददलानी के पेरेंट्स से मिलने जाते हैं. जिन्हें देखकर पेरेंट्स बहुत खुश हो जाते हैं. शाहरुख का ये अंदाज देख फैंस भी चिल्लाने लगते हैं.
जवान सक्सेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इवेंट हिट था. शाहरुख ने दीपिका के साथ डांस किया साथ ही विजय सेतुपति के लिए ओम शांति ओम का डायलॉग भी बोला. इतना ही नहीं उन्होंने नयनतारा की मां के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया. नयनतारा इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाईं क्योंकि वह अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं लेकिन उन्होंने शाहरुख और जवान की टीम को शुक्रिया कहने के लिए वीडियो नोट भेजा था.
