AskSRK Session: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं. शाहरुख पब्लिकिली कम बात करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जरुर जवाब देते हैं. किंग खान पठान के बाद अब जवान से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है. जवान को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच आस्क एसआरके सेशन शाहरुख खान ने रखा था जिसमें एक फैन को उन्होंने बहुत मजेदार जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
एक फैन ने शाहरुख खान से कहा कि उनकी मंगेतर ने जवान देखने से मना किया है. फैन ने ट्वीट किया- मंगेतर को बोल रहा हूं जवान देखने चलो, तो बोल रही है मेरे जवान तो तुम हो... मुझे नहीं देखना एसआरके को...
शाहरुख ने दिया मजेदार जवाबशाहरुख खान खुद को फैन की इस बात का जवाब देने से नहीं रोक पाए. उन्होंने लिखा- ठीक है भाई तुम उसी की सुन लो. किसी और पिक्चर की कहानी सुन लेना. पूछना अगली फिल्म देखेंगी क्या... उसका नाम डंकी है... या फिर तुम डंकी भी लगते हो?
फैंस को पसंद आए शाहरुख के जवाबशाहरुख खान क इस ट्वीट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा-एसआरके और उनके जवाब शानदार हैं. वहीं दूसरे ने लिखा- बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर.
शाहरुख खान की फिल्म जवान की बात करें तो जब से ये इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है हर जगह छाया हुआ है. फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो चुका है. जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. खास बात ये है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है. इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है.
जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में तीन भाषाओं में रिलीज हो रही है. ये फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी.
