नई दिल्ली: अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी भांजियों संग वक्त गुज़ार रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भांजियों के साथ की कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह से लौटी हैं. ऑस्कर में शामिल होने को लेकर प्रियंका सुर्खियों में रहीं. अब उनको भांजियों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है.

हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘बेवॉच’ के रिलीज के बाद से प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रही हैं. गौरतलब है कि प्रियंका अमेरिकन टीवी सीरिज ‘क्वांटिकों’ के पहले सीजन से ही उसमें काम कर रही हैं.

आगे देखिए, भांजियों के साथ प्रियंका चोपड़ा की मस्ती भरी तस्वीरें...